DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कुशीनगर दौरे पर कल डिप्टी सीएम केशव मौर्य:शिक्षा, विकास और संगठन पर 3 स्थानों पर कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार, 7 फरवरी 2026 को कुशीनगर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा शिक्षा, संगठन, प्रशासनिक समीक्षा और विकास परियोजनाओं पर केंद्रित होगा। उपमुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे लखनऊ के लामार्टीनियर ग्राउंड स्थित हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और 10:45 बजे तमकुहीराज तहसील के ग्राम गाजीपुर के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे बीबीके एजुकेशनल एकेडमी, तमकुहीराज में एक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मौर्य जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दोपहर में उपमुख्यमंत्री फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां वे ग्राम चौपाल और स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों से संवाद कर सरकारी योजनाओं और जमीनी हकीकत पर फीडबैक लेंगे। इसके बाद 13:40 बजे वे भाजपा कार्यालय, कुशीनगर पहुंचेंगे। यहां कोर कमेटी, पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। दोपहर 14:45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में विकास योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक के उपरांत उपमुख्यमंत्री एक प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद वे विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। शाम 17:20 बजे वे पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं।


https://ift.tt/DeiwrxS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *