DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कुशीनगर के दुबौली माता मंदिर से सोने के जेवरात चोरी:घटना CCTV में कैद, कप्तानगंज चौकी से 2 किमी दूर का मामला

कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित दुबौली माता मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने मंदिर में स्थापित मां दुबौली की प्रतिमा से सोने के तीन कीमती आभूषण चुरा लिए। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात देर रात करीब 11 बजे हुई। तीन संदिग्ध युवक मंदिर के मुख्य शटर के पास पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मंदिर की लाइट बंद की और फिर एक डंडे में लगे हुक का इस्तेमाल कर प्रतिमा से गले का सोने का हार, मंगलसूत्र और नाक की सोने की नथिया निकाल ली। मंदिर के पुजारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि सुबह जब वे मंदिर की सफाई करने पहुंचे, तो उन्होंने माता रानी के गले से हार, मंगलसूत्र और नथिया गायब देखी। रात में मंदिर बंद करते समय सभी आभूषण सुरक्षित थे और सुबह मंदिर का दरवाजा भी उन्होंने ही खोला था। शंका होने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें चोरी की पूरी वारदात स्पष्ट रूप से दिखाई दी। फुटेज में तीन युवक योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी जा रही है। अकेले सोने के हार की कीमत ही करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। हालांकि, अधिक अंधेरा होने के कारण फिलहाल आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने विभिन्न स्रोतों से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।


https://ift.tt/Almon6Y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *