मैनपुरी पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बिछवां पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देश पर अवैध शस्त्रों की बरामदगी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के आदेश और क्षेत्राधिकारी भोगांव के पर्यवेक्षण में कार्रवाई हुई। थानाध्यक्ष बिछवां आशीष दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम नगला पाल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध चाकू बरामद किया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजीव पुत्र सुभाष, निवासी गिहार कॉलोनी, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 37 वर्ष है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया। इस संबंध में थाना बिछवां में मु0अ0सं0 406/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी संजीव का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ आगरा, कन्नौज और मैनपुरी जिलों में लूट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
https://ift.tt/fq8i6LT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply