रायबरेली के सलोन में किसानों ने छुट्टा जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेत्री किरन देवी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने 5 फरवरी 2026 को तहसील सलोन पहुंचकर उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। किसानों का कहना है कि अमेठी संसदीय क्षेत्र की सलोन विधानसभा के घूरनपुर मजरे कमालुद्दीनपुर गांव में छुट्टा जानवर उनकी पूरी फसल नष्ट कर रहे हैं। दिन-रात रखवाली के बावजूद किसान अपनी फसल बचाने में असमर्थ हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान (दिशा) रायबरेली की सदस्य और अमेठी कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरन देवी को ग्रामीणों ने इस समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों ने उनसे छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की थी। ज्ञापन के माध्यम से तत्काल जनहित में किसानों को छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की गई है। इस अवसर पर मनरेगा प्रभारी विधानसभा सलोन राकेश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव द्विवेदी, अमेठी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष (अनु. जाति प्रकोष्ठ) इंद्रपाल प्रभाकर, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सलोन संतोष तिवारी, मनरेगा प्रभारी ब्लॉक डीह रमेश पासी सहित गुड़िया देवी, मीना गौतम, बराती लाल, राजीव त्रिपाठी और बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।
https://ift.tt/JOEeFrW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply