संभल के ग्राम रहमापुर में भारतीय किसान यूनियन BRSS ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई, बिजली, खराब सड़कों, नालियों, फसल नुकसान और खाद-बीज की उपलब्धता जैसी कई प्रमुख समस्याओं को उठाया। बैठक में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पहुंचे सचिव देवेश कुमार ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों से बात कर तीन दिनों के भीतर इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। सचिव के इस आश्वासन के बाद किसानों ने संतोष व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संभल के जिलाध्यक्ष कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन किसानों के हक और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने बिजली और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को प्रमुख बताते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस बैठक में जिला संरक्षक शिवनारायण सैनी, जिला सलाहकार सरदार गुरु वचन सिंह, जिला प्रचार मंत्री चौधरी संतवीर सिंह, जिला मंत्री खेमपाल यादव, जिला महामंत्री (अ. मो.) इस्माइल खां और जिला मंत्री (अ. मो.) सुफियान पाशा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। तहसील स्तर से तहसील संरक्षक सेवक सैनी, तहसील अध्यक्ष (अ. मो.) मेहंदी हसन और तहसील उपाध्यक्ष राज्यपाल कश्यप ने किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने की बात कही। बैठक में युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, ब्लॉक अध्यक्ष उदल सिंह, ब्लॉक महासचिव मनीराम गुर्जर और ब्लॉक महासचिव पंवासा श्रीपाल यादव सहित सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मोर्चा से ननिहा देवी, निशा देवी और दिलवरी देवी की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने किसानों के हित में एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
https://ift.tt/7jVxLBk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply