कासगंज जनपद में पिछले तीन दिनों से शीतलहर और कोहरे का प्रभाव जारी है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के बस स्टैंड से कुछ दूरी पर 50 बेड का एक शेल्टर होम स्थापित किया है। इस शेल्टर होम में 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है, जिसमें महिलाओं के लिए अलग से प्रबंध किए गए हैं। यह शेल्टर होम कासगंज शहर के बस स्टैंड के पास नावल्टी रोड पर नगर पालिका द्वारा बनाया गया है। यहां यात्रियों, बीमार लोगों और बुजुर्गों के लिए निःशुल्क ठहरने की सुविधा है। प्रत्येक बेड पर कंबल, रजाई और गद्दे की व्यवस्था की गई है। पहले फ्लोर पर बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए, दूसरे फ्लोर पर महिलाओं के लिए और तीसरे फ्लोर पर युवाओं के लिए रुकने की व्यवस्था है। नहाने के लिए गर्म पानी की सुविधा भी उपलब्ध है। शेल्टर होम में ठहरने वाले यात्रियों के लिए एक कैंटीन भी बनाई गई है। यहां यात्री मात्र 80 रुपये में भरपेट भोजन कर सकते हैं, जिसमें दाल, रोटी, सब्जी और चावल शामिल हैं। सुबह के समय 10 रुपये में चाय या कॉफी की सुविधा भी उपलब्ध है। इस शेल्टर होम के रखरखाव की जिम्मेदारी खुर्जा के शंखनाद सेवा संस्थान को सौंपी गई है। शेल्टर होम के प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में 12 लोग यहां ठहरे हुए हैं। स्थानीय लोगों को एक दिन के लिए रोका जाता है, जबकि अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों को तीन दिनों तक ठहरने की अनुमति है। शेल्टर होम में रुकने के लिए पहचान पत्र (आईडी) देना अनिवार्य है।
https://ift.tt/hxWgbPX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply