अयोध्या सिटी के कैंट कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र के पास से कार सवार एक आदमी को अपराधियों ने उन्हीं की कार में बंधक बना लिया। बाद में असलहा सटाकर उन्हें इधर-उधर घुमाते रहे। इतना ही नहीं पिटाई करके सोने की चेन व नकदी भी छीन ली। घटना 27 जनवरी की रात 8:30 बजे की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जा रही है। घटनास्थल से लेकर लोलपुर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मुक्के से वार करके गाड़ी के भीतर धकेल दिया
दर्ज एफआईआर में शहर के शांतिनगर कॉलोनी निवासी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के दिन वह अपनी कार से औद्योगिक क्षेत्र स्थित पान की गुमटी के पास खड़े थे। सामान लेकर अपनी कार में बैठने लगे तो एक व्यक्ति उनके पास आकर खड़ा हो गया। उन्होंने उससे पूछताछ की तो उनके चेहरे पर उसने मुक्के से वार करके गाड़ी के भीतर धकेल दिया। अंदर आ गए और उनका हाथ पीछे से बांध दिया इतने में ही कार के तीनों गेट से कई लोग अंदर आ गए और उनका हाथ पीछे से बांध दिया। उनकी आंख पर पट्टी बांध दी और पिटाई करते हुए उनके शरीर से तीन पिस्टल सटा दी। उनके सोने की चेन, घड़ी, चांदी का कड़ा आदि छीन लिया। पैसा ट्रांसफर करने के लिए कहलवाया लगभग दो घंटे तक वह लोग उन्हें गाड़ी में घुमाते रहे। उनसे उनके परिवार की निजी जानकारी पूछते हुए घटना की सूचना प्रशासन को देने पर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते रहे।
दबाव बनाकर उनके मित्रों और रिश्तेदारों आदि को फोन करवाकर अलग-अलग बहाने से पैसा ट्रांसफर करने के लिए कहलवाया। बाद में उनके कार की चाबी उनके अगले पहिए के पास रखकर वह लोग निकल गए। पीड़ित ने जरिये डाक कैंट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
https://ift.tt/dlpLhto
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply