जालौन में बाइक को टक्कर मारकर भाग रही टाटा पंच कार 2 किलोमीटर दूर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार चाचा-भतीजे की डूबकर मौत हो गई। दोनों कोटरा से पथरी की दवा लेकर लौट रहे थे। तभी कार सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घबराहट में कार सवार भतीजे ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। जिसके चलते कार बेकाबू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला। कार बाहर निकालते समय एक व्यक्ति की बॉडी कार के सामने शीशे से बाहर लटक रही थी। घटना कोटरा थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए… घर में आज भतीजी की शादी होनी है पचीपुरा गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह (50) और इंद्रपाल सिंह (55) रहते थे। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। इंद्रपाल सिंह अयोध्या के लाल कोठी आश्रम की शाखा के ट्रस्टी थे। जबकि जितेंद्र सिंह गुर्जर खेती किसानी कर घर चलाते थे। जितेंद्र सिंह के भाई की बेटी की शादी आज कोंच के शकुंलता पैलेस में होनी है। दोनों बुधवार को सुबह 4 बजे जितेंद्र सिंह की टाटा पंच कार से पथरी की दवा लेने के लिए कोटरा गए थे। दवा लेकर वापस लौट रहे थे। करीब 11:30 बजे कोटरा–ऐट मार्ग के करथरा मोड़ पर उनकी कार की टक्कर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से हो जाती है। बाइक पर गणेशगंज के रियाज अपनी पत्नी के साथ थे। बाइक को टक्कर मारकर भागे
टक्कर के बाद रियाज और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। मौके पर जुटती भीड़ को देखकर जितेंद्र ने कार की स्पीड बढ़ा दी। तेज रफ्तार में कार बिनौरा नहर पुल पर पहुंचते ही बेकाबू हो गई। कार नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। जेसीबी से निकाली गई कार नहर में गिरी कार को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। ————————
ये खबर भी पढ़ें…
काशी में सुपारी किलर बनारसी यादव एनकाउंटर में ढेर:रियल एस्टेट कारोबारी की शूटरों से हत्या करवाई थी, हुलिया बदलने में माहिर था वाराणसी में सुपारी लेकर रियल एस्टेट कारोबारी की शूटरों से हत्या करवाने वाला बनारसी यादव एनकाउंटर में मारा गया। मंगलवार देर रात इनपुट के आधार पर STF ने बनारसी यादव की घेराबंदी की। इंस्पेक्टर ने उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन बनारसी ने फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/Yal5sbn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply