DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कार उछलकर नहर में गिरी, भाइयों समेत 3 की मौत:कानपुर में शीशा तोड़कर बेटे को बचाया, मुंडन के बाद गोंडा लौट रहे थे

कानपुर देहात में नहर में कार डूबने से दो भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। स्विफ्ट कार में कुल 4 लोग सवार थे। इनमें 3 परिवार के लोगों के अलावा एक ड्राइवर था। कार जैसे ही सड़क से उछलकर रामगंगा नहर में गिरी। राहगीरों ने दौड़ते हुए नहर में छलांग लगा दी। घायलों को शीशा तोड़ने के बाद एक-एक कर बाहर निकाला। हादसा रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उड़िया गांव के पास करीब 3:30 बजे हुआ है। एक घायल का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार सवार परिवार गोंडा का रहने वाला था। जो कि मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना विस्तार से… गोंडा के बहराइच रोड पर कोतवाली नगर के रहने वाले राकेश श्रीवास्तव (54), बेटे अभिषेक (26) व भाई राधेश श्रीवास्तव (42), चालक करिया उर्फ मुन्नू के साथ रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अकोढ़िया में रिश्तेदार दिलीप श्रीवास्तव के यहां उनके बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने शुक्रवार सुबह गोंडा से आए थे। दोपहर 3 बजे के बाद चारों लोग स्विफट कार से वापस गोंडा लौट रहे थे। चारों गांव से निकलकर हरि निवादा के पास पहुंचे ही थे, तभी ड्राइवर स्पीड में होने के चलते कंट्रोल नहीं कर पाया। कार सीधे सड़क किनारे से निकली रामगंगा नहर में जा गिरी।
BEO ने हादसा देखा तो दौड़े पीछे से आ रहे खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अजब सिंह हादसा देखकर रुक गए। उन्होंने स्थानीय लोगों को बुलाया। लोगों ने नहर में छलांग लगाकर कार का पीछे का शीशा तोड़ा। इसके बाद एक एक कर चारों लोगों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। कुछ देर बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को पुलिस रसूलाबाद सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर शैलेंद्र ने राजेश व उनके भाई राधेश और चालक मुन्नू को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश के बेटे अभिषेक को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया है। मामा बोले- चारों मेरे सामने ही गोंडा के लिए निकले हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे राकेश श्रीवास्तव के मामा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मैं भी मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। ये चारों लोग मेरे सामने ही गोंडा के लिए निकले थे। कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह ने बताया- परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तीन की मौत हुई है और एक को कानपुर रेफर किया गया है। ——————– ये खबर भी पढ़ें ये खबर भी पढ़ें संभल में अफसरों ने कैसे पकड़ी 33 करोड़ की ज्वेलरी:20 GST कर्मचारी कस्टमर-चौकीदार बने, स्टॉक बढ़ाते ही मारा छापा संभल में GST अफसरों ने छापा मारकर 33 करोड़ का बेहिसाब सोना-चांदी और डायमंड जब्त किया है। GST अफसरों को इतनी बड़ी सफलता कैसे मिली, इसकी चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें


https://ift.tt/RitfhqL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *