DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कारोबारी ने 5 लाख सुपारी देकर कराई पत्नी की हत्या:दो लोगों ने कंबल से मुंह दबाकर चाकू से रेता गला, ‘साड़ी के पैसे’ कोडवर्ड का किया इस्तेमाल

हापुड़ में एक पति ने कैंसर से जूझ रही अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए अपने दोस्तों को 5 लाख की सुपारी देकर हत्या करवा दी। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने कोर्ड वर्ड- साड़ी के पैसे…का इस्तेमाल किया ताकि किसी को उनपर शक न हो। अपने ही घर में उसने पत्नी को मरवाया और लूटपाट दिखाने के लिए घर का सामान बिखरा दिया। बाद में खुद ही पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पूरा मामला थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर-रुस्तमपुर का है। गांव के रहने वाले प्लास्टिक कारोबारी राहुल शर्मा दो दुकानें चलाते हैं। एक दुकान हापुड़ और दूसरी दुकान बिजनौर में है। उसकी पत्नी रीता को कैंसर था। जिनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। मौके के दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला एएसपी विनीत भटनागर ने बताया- राहुल का पत्नी का अक्सर उससे और उसकी मां से झगड़ा होता था। इसके अलावा वो पत्नी के इलाज में खर्च हो रहे पैसों को लेकर भी दोनों में विवाद होता रहता था। वो उससे छुटकारा पाना चाहता था। राहुल बेहद शातिर दिमाग का है। हत्याकांड के लिए उसने अपने दो कर्मचारियों शेरा और फिरोज को 5 लाख की सुपारी दी। तीनों ने बातचीत के लिए साड़ी के पैसे कोड वर्ड का इस्तेमाल किया। राहुल ने वारदात के लिए दो फरवरी का दिन चुना। उसने कॉल कर कहा कि साड़ी के पैसे लेने घर आ जाओ। इसके बाद शेरअली उर्फ शेरा व फिरोज को रात करीब साढ़े 8 बजे उसके घर पहुंचे। तीनों ने मिलकर कमरे में लेटी पत्नी रीता का मुंह कंबल से दबाया। इसके बाद शेरा और फिरोज ने दो चाकू से उसके गले पर ताबड़तोड़ कई वारकर हत्या कर दी। हत्याकांड को लूट दिखाने के लिए घर का सारा सामान इधर उधर फेंक दिया गया। इसके साथ ही अपने बचाव के लिये राहुल रात को घर से निकलकर करीब 20 किमी दूर ग्राम नानई में एक शादी समारोह में शामिल होने गया। उसने वहां फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद अपनी बाइक से दूसरी दुकान चांदपुर (बिजनौर) में जाकर सो गया। वहां से सुबह 4 बजे घर के लिये चला और घर आकर गांव वालों में घर में लूटपाट और पत्नी रीता की हत्या होने का शोर मचा दिया। हत्याकांड की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने डॉग स्क्वायड लगाए जो घर के अलावा शेरा और फिरोज के घर के पास भी घूमते रहे। इसके बाद पुलिस ने पति से पूछताछ की। पति खुद के शादी समरोह में जाने की बात बताने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसकी कॉल की सीडीआर निकलवाई। जिससे हत्याकांड के क्लू मिले और कोर्ड वर्ड का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, राहुल शर्मा ने शेरा और फिरोज को 60-60 हजार रुपये उधार दे रखे थे। हत्याकांड में सुपरी की रकम के अलावा ये पैसे भी माफ करने की बात कही थी। पुलिस ने बीती रात राहुल शर्मा को उसके घर से उठाया। पहले तो उसने पुलिस को अपनी बातों में उलझाया। उसके बाद सख्ती से पूछताछ की। दोनों साथियों से हुई बातचीत में इस्तेमाल कोड वर्ड के बारे में पूछा। जिसपर राहुल टूट गया। इसके बाद फिरोज और शेरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास दो हत्या में इस्तेमाल दो चाकू बरामद हुए हैं। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया- हत्याकांड को 4 दिन में सुलझा लिया गया है। पति ही पत्नी की हत्या का मेन आरोपी निकला है। उसने दो कर्मचारियों को 5 लाख की सुपारी देकर अपने साथ मिलाया था। तीनों को जेल भेज दिया गया है।


https://ift.tt/yDbMmwo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *