DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कायस्थ महासभा संयोजक जौनपुर पहुंचे:मनीष बोले- बच्चों को पढ़ाने के लिए चित्रगुप्त भगवान के नाम पर खोलेंगे स्कूल

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव जौनपुर पहुंचे। उन्होंने कायस्थ समाज से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। यह कार्यक्रम बुधवार को जौनपुर के परमानतपुर स्थित आरके पैलेस, मैहर देवी मंदिर के सामने आयोजित किया गया था। अपने संबोधन में राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने समाज के सदस्यों से एकजुटता बनाए रखने और जागरूक होने की अपील की। श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए चित्रगुप्त भगवान के नाम पर स्कूल खोलने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त, संगठन समाज की बेटियों की शादी में भी सहायता करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव (एडीजीसी), राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव (हैप्पी), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव नीरज श्रीवास्तव, और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव, महासचिव नवनीत श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव बिजेंद्र खरे, राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, और मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव भी मौजूद थे। इनके अलावा, पत्रकार संजय अस्थाना, देवेंद्र खरे, युवा जिला अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, संगठन महासचिव दीपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, डॉ. विजय श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, शिवांशु श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, कुमुद श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, भावना श्रीवास्तव, और सौम्या श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव ने किया।


https://ift.tt/XFjpaPR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *