DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने बाल गृह में सेवा कार्यक्रम किया:अटल जयंती पर अनाथ बच्चों को गर्म जैकेट और खेल सामग्री बांटी

मुरादाबाद में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। मोरा की मिल्क स्थित बाल गृह में आयोजित इस कार्यक्रम में अनाथ बच्चों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई, जिसका उद्देश्य उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था। कार्यक्रम का आरंभ ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अटल जी का जीवन देश, समाज और कमजोर वर्गों के उत्थान को समर्पित था, उन्हीं विचारों से प्रेरित होकर यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाल गृह के बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म जैकेट प्रदान की गईं। उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद की सामग्री और मनोरंजन के साधन भी वितरित किए गए। नए खिलौने और खेल सामग्री पाकर बच्चों में उत्साह देखा गया। बच्चों से संवाद कर उन्हें अपनेपन और आत्मविश्वास का अनुभव कराया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना (एडवोकेट) ने कहा कि वंचित और अनाथ बच्चों की सेवा करना ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। बाल गृह प्रशासन ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम में प्रदीप सक्सेना (एडवोकेट), दीपक सक्सेना, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, अरविंद सक्सेना, दिलीप भटनागर, अतुल सक्सेना, सुयेश भटनागर, नवनीत सक्सेना (एडवोकेट), दीप्ति भटनागर (एडवोकेट), राजवाला भटनागर, प्रीति भटनागर, अंश भटनागर, मनोज भटनागर, रेनू भटनागर, सौभाग्य राय, संपदा भटनागर, केशव भटनागर और सलोनी भटनागर सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।


https://ift.tt/FOJjP3L

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *