कानपुर में बुधवार को कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच ‘अप-लाइन’ पर मेट्रो ट्रेनों का टेस्ट रन शुरू होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लगभग 8 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन पर ट्रायल शुरू होने पर दक्षिण कानपुर के लोगों को लाभ मिलेगा। सेंट्रल से लेकर नौबस्ता तक के ट्रैक बिछाने का काम पहले ही पूरा किया जा चुका था, लेकिन तकनीकी रूप से इसे चालू करने के लिए थर्ड रेल और सिग्नलिंग का काम सबसे महत्वपूर्ण था। मंगलवार को इस पूरे सेक्शन की थर्ड रेल को पहली बार सफलतापूर्वक चार्ज कर दिया गया है।
बुधवार को जब मेट्रो ट्रेन पहली बार कानपुर सेंट्रल से चलकर नौबस्ता स्टेशन तक का सफर तय करेगी। इसकी गति सामान्य दिनों के मुकाबले काफी कम रखी जाएगी। इस टेस्ट रन का मुख्य उद्देश्य ट्रेन के साथ ट्रैक की अनुकूलता, पावर सप्लाई की स्थिरता और सिग्नलिंग सिस्टम के बीच तालमेल को परखना है। ट्रेन को ‘ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन’ (ATP) मोड में चलाया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में जब आम यात्री इसमें सफर करें, तो सुरक्षा के मानकों पर कोई कमी न रहे। यह टेस्टिंग प्रक्रिया औपचारिक रूप से यात्रियों के लिए सेवाएं शुरू करने से पहले का एक अनिवार्य और महत्वपूर्ण कदम है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि अब टेस्ट रन शुरू हो रहा है, तो स्टेशनों की फिनिशिंग और बाकी बचे तकनीकी कामों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही आईआईटी से नौबस्ता तक का पूरा 24 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
https://ift.tt/AI7omTp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply