DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर मेट्रो स्टाफ की ईमानदारी:प्लेटफॉर्म पर छूटा एप्पल आईफोन, आधे घंटे में यात्री के चेहरे पर लौटी मुस्कान

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) की कानपुर मेट्रो इन दिनों न केवल अपनी रफ़्तार और सुविधा के लिए, बल्कि अपने स्टाफ की ईमानदारी के लिए भी चर्चा में है। ताजा मामला शहर के चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का है, जहां मेट्रो कर्मियों ने एक यात्री का कीमती एप्पल आईफोन सुरक्षित लौटाकर ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश की है। गुरुवार शाम करीब सवा छह बजे स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म की एक बेंच पर लावारिस हालत में आईफोन पड़ा मिला। सुरक्षाकर्मियों ने बिना देर किए इसे स्टेशन कंट्रोलर के पास जमा करा दिया। इस बीच, कल्याणपुर निवासी सबीर, जो अपना फोन कहीं भूल चुके थे, बदहवास हालत में उसे खोजते हुए शाम सात बजे वापस चुन्नीगंज स्टेशन पहुंचे। उन्होंने तुरंत स्टेशन कंट्रोलर से संपर्क किया और अपने फोन के गुम होने की जानकारी दी। जांच-परख के बाद सौंपा मोबाइल स्टेशन कंट्रोलर रघुनाथ ने सुरक्षा और सतर्कता को प्राथमिकता देते हुए पहले यात्री की पूरी पहचान सुनिश्चित की। जब यह पुख्ता हो गया कि मोबाइल सबीर का ही है, तब कागजी औपचारिकताएं पूरी कर फोन उन्हें सौंप दिया गया। अपना महंगा फोन वापस पाकर सबीर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मेट्रो स्टाफ की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की जमकर तारीफ की और पूरी टीम का आभार जताया। रिकॉर्ड में है ईमानदारी का सफर यह कोई पहली बार नहीं है जब कानपुर मेट्रो स्टाफ ने ऐसा नेक काम किया हो। आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में ही मेट्रो स्टाफ ने यात्रियों के छूटे हुए 7 लैपटॉप, 40 मोबाइल फोन, करीब 12 हजार रुपए नकद और 156 अन्य कीमती सामान उनके असली मालिकों तक पहुंचाए हैं। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कानपुर मेट्रो की टीम यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि स्टाफ के प्रशिक्षण में सेवा भाव और ईमानदारी को विशेष रूप से शामिल किया गया है। उनके मुताबिक, यात्रियों का भरोसा और उनकी संतुष्टि ही मेट्रो की असली कामयाबी है।


https://ift.tt/9yHUBoF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *