DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में BJP क्षेत्रिय अध्यक्ष बोले:SIR पर भ्रम फैला रहा है विपक्ष, घुसपैठियों को बचाने की साजिश

कानपुर में S.I.R. को लेकर भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने विपक्ष के आरोप पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी S.I.R. को लेकर भ्रम फैला रही हैं और मुस्लिम समाज को गुमराह कर रही हैं। प्रकाश पाल ने कहा कि पहले नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) के समय भी इसी तरह की अफवाहें फैलाई गई थीं कि लोगों की नागरिकता छीन ली जाएगी। अब S.I.R. को लेकर यह कहा जा रहा है कि वोट काटे जा रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है।
उन्होंने साफ कहा कि S.I.R. का मतलब सिर्फ इतना है, कि मतदाता सूची में वही लोग रहें, जो भारतीय नागरिक हैं। अगर कोई भारतीय है, तो उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है। घुसपैठियों को को बचाने का काम कर रहा है विपक्ष…
प्रकाश पाल ने सवाल उठाया कि जब यह प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए है, तो फिर विपक्षी नेताओं को इससे परेशानी क्यों हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कानपुर जैसे संवेदनशील शहर में यह सवाल उठता है कि जाजमऊ इलाके में सड़क किनारे और कब्रिस्तानों के पास अवैध रूप से रह रहे लोग मतदाता कैसे बन गए। फर्जी आरोप लगा रहें है…
इस मौके पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता फर्जी आरोप लगाकर अवैध रूप से रह रहे लोगों और घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने कहा कि S.I.R. किसी भी धर्म या समाज के खिलाफ नहीं है। यह मतदाता सूची को सही करने और देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। पार्टी ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और इस प्रक्रिया में सहयोग करें।


https://ift.tt/Soud0AM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *