कानपुर में मरम्मत व पेड़ों की छंटाई के चलते बुधवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। केस्को की ओर से बुधवार को 10 उपकेंद्रों पर शटडाउन लिया जाएगा, जिससे एक दर्जन से अधिक इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली नहीं मिलेगी। 6 घंटे तक रहेगी कटौती रहेगी…
कल्याणपुर उपकेंद्र से यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के कारण दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान पनकी रोड, न्यू शिवली रोड और आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। वहीं, दबौली उपकेंद्र से क्षतिग्रस्त आउटडोर बॉक्स की मरम्मत के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन लिया जाएगा, जिससे रतनलाल नगर, गोपाला, नार्थ और साउथ फीडर क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
जरीब चौकी उपकेंद्र से सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े चार बजे तक शटडाउन प्रस्तावित है। इससे पी रोड और एचआईजी पार्क इलाके प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा अन्य उपकेंद्रों से भी अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया जाएगा। केस्को ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
https://ift.tt/Z7WzHUY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply