कानपुर में ठंड और कोहरे के चलते स्कूलों का समय बदला गया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि सोमवार से कानपुर नगर में 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। डीएम ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। सोमवार सुबह 10 बजे की टाइमिंग के हिसाब से बच्चे स्कूल के लिए निकले। सुबह कानपुर में जहां घना कोहरा छाया था। वहीं, 10 बजे तक कोहरा खत्म हो गया। इससे छात्रों ने राहत महसूस की। 3 दिन की छुट्टी के बाद आज स्कूल खुले
इससे पहले गुरुवार को DM ने आदेश जारी कर शुक्रवार-शनिवार को ठंड के चलते छुट्टी घोषित कर दी थी। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी थी। फिर सोमवार के लिए नया आदेश जारी करते हुए स्कूल खोलने की टाइमिंग बदल दी गई। शहर में ठंड की बात करें तो पारा 10 डिग्री से नीचे ही बना है। शुक्रवार को सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। आए दिन कानपुर यूपी में सबसे ठंडा भी रिकॉर्ड किया जा रहा है। छात्र बोले- कोहरे में निकलने पर दिक्कत होती थी
स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव के बाद छात्रों ने बड़ी राहत महसूस की है। सुबह की कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच स्कूल जाने की परेशानी अब कम हो गई है। पहले कोहरे में निकलने पर दिक्कत होती थी। सड़क पर गाड़ियां नहीं दिखती थीं तो एक्सीडेंट का डर रहता था। बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले असर को लेकर पेरेंट्स भी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि नई टाइमिंग से न सिर्फ ठंड से बचाव हुआ है, बल्कि पढ़ाई पर ध्यान लगाना भी आसान हो गया है। ठंड में छात्र कुछ सावधानियां बरतें
——————– ये खबर भी पढ़िए- कानपुर में घना कोहरा, ट्रेनें 18 घंटे तक लेट: हार्ट अटैक के मरीज बढ़े, कार्डियोलॉजी OPD में 398 पेशेंट पहुंचे; मॉर्निंग वॉक से बचें कानपुर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को दृश्यता कम होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोग सावधानी बरतते नजर आए। घने कोहरे के चलते ठंड का असर भी बढ़ गया है, जिससे सुबह के समय बाहर निकलने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/7wG8fOp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply