DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में 1.150 किलोग्राम गांजा जब्त, युवती गिरफ्तार:उन्नाव से लाकर पुड़ियों में बेचती थी, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में की कार्रवाई

कानपुर पुलिस ने चकेरी थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती के पास से 1.150 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि लालबंगला के काजीखेड़ा इलाके में कई दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दो टीमें गठित की थीं। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे नरेंद्र ग्राउंड के पास एक आरोपी के बोरे में गांजा रखकर बेचने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रूबी, निवासी लालबंगला बताया। आरोपी रूबी ने पुलिस को बताया कि वह उन्नाव से 20-30 हजार रुपये में सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर लाती थी। इसके बाद वह इसे पन्नी के पाउच में भरकर 80-130 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचती थी, जिससे उसे तीन गुना तक मुनाफा होता था। थाना प्रभारी अजय मिश्र ने बताया कि आरोपी युवती के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले, 15 जनवरी 2024 को चकेरी पुलिस ने लालबंगला के काजीखेड़ा निवासी अंकिता को 100 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी पैरवी करने पहुंची अर्चना को भी 1.9 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया था। इन दोनों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।


https://ift.tt/ViW74tU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *