कानपुर में हज 2026 की तैयारियों के तहत तंजीम खुद्दाम आज़मीने हज की ओर से दूसरा हज प्रशिक्षण शिविर ग़रीब नवाज़ मैरिज हॉल, बांसमंडी में आयोजित किया गया। शिविर में हज की तैयारी और अरकान से जुड़ी बारीक जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के लिए करीब 350 आज़मीने हज पहुंचे। शहर से 668 लोग जाएंगे हज पर, 331 महिलाएं शामिल
आयोजकों के अनुसार कानपुर शहर से कुल 668 लोग हज के सफर पर जाएंगे। इनमें 331 महिलाएं हैं, जबकि 64 हज यात्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक है। वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सावधानी और सुविधा के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई। एहराम बांधने का अभ्यास, हज यात्रा की दी गई पूरी जानकारी
प्रशिक्षण शिविर में अब्दुल हई हाशमी साहब ने हज यात्रियों को एहराम बांधने की सही विधि समझाई और उसका अभ्यास भी कराया। भारत सरकार की हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त हज प्रशिक्षक आतिफ सिद्दीकी और मोहम्मद इरफान ने हज यात्रा से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। लखनऊ से मदीना की उड़ान, 40 वक्त की नमाज़ पर ज़ोर
प्रशिक्षकों ने बताया कि लखनऊ से जाने वाली शुरुआती उड़ान मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना होगी। मदीना एयरपोर्ट से यात्रियों को बसों द्वारा होटलों तक पहुंचाया जाएगा। विश्राम और वज़ू के बाद मस्जिद-ए-नबवी में नमाज़ अदा करने की सलाह दी गई। रियाज़ुल जन्नत और असहाबे सुफ़्फा में अधिक से अधिक नमाज़ पढ़ने तथा मस्जिद-ए-नबवी में लगातार 40 वक्त की फ़र्ज़ नमाज़ जमाअत के साथ अदा करने पर विशेष ज़ोर दिया गया। ज़ियारत के दौरान मस्जिद-ए-क़ुबा में नफ़्ल नमाज़ अदा करने की भी हिदायत दी गई। हज के तीन प्रकार, भारत से अधिकतर यात्री करते हैं हज तमत्तो
मुफ्ती इक़बाल क़ासिमी साहब ने बताया कि हज तीन प्रकार के होते हैं—हज इफ़राद, हज क़िरान और हज तमत्तो। उन्होंने कहा कि भारत से जाने वाले अधिकांश हज यात्री हज तमत्तो अदा करते हैं, जो 8 ज़िलहिज्जा से 12 ज़िलहिज्जा के बीच पूरा होता है। इसमें मीना, अराफात और मुज़दलिफ़ा में क़याम, जमरात में कंकरी मारना और बाल कटवाना शामिल है। आज़मीने हज का स्वागत, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस मौके पर खादिमुल हुज्जाज सरदार अहमद खान और मोहम्मद हमीदुल्ला ने हज यात्रियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद नुजैम, मोहम्मद नफीस, शकील अहमद, कमाल अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
https://ift.tt/18IBv0q
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply