शहर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा है। इसके अलावा पेड़ों से ओस बूंदे भी गिरीं। कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम रही। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम कुछ साफ हुआ। एक बजे के बाद सूरज निकला। इससे बाचार में चहल-पहल बढ़ी। हालांकि ठंडी हवा चलने से गलन बरकरार है। मौसम विशेषज्ञ आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम का अनुमान जता रहे हैं।
कानपुर का मौसम मंगलवार को हुई बारिश के दौरान न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो कि सामान्य तापमान से 4.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य अधिकतम तापमान से 2.4 डिग्री कम रहा। यानी, दिन ठंडा ही रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में वातावरण में नमी के कारण बादल रहेंगे। दोपहर में धूप निकलेगी, लेकिन वह नरम रहेगी। दिन का तापमान गिरेगा। पांच व नौ फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसकी वजह से बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवाएं गलन को बढ़ाएंगी। बिगड़े मौसम के चलते राजधानी समेत 26 ट्रेनें घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल आईं।
https://ift.tt/Q7By4Ux
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply