DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में शब-ए-बरात:रातभर कब्रिस्तानों में रोशनी, मस्जिदों में गूंजती रहीं दुआएं, शहर में हुये धार्मिक जलसे

कानपुर में शब-ए-बारात की रात अपने पुरखों की कब्रों पर रोशनी कर अल्लाह से मगफिरत की दुआ मांगी। सुबह से ही अकीदतमंद कब्रिस्तानों में पहुंचकर कब्रों की सफाई में जुट गए। शाम होते ही कब्रों को फूलों से सजाया गया, अगरबत्ती जलाई गई, इत्र खुशबू लगाई गई। कब्र के पास मोमबत्तियां जलाकर रोशनी की गई। घरों और मस्जिदों में पूरी रात इबादत का सिलसिला जारी रहा। कहीं मिलादें हुईं तो कहीं दरूदो सलाम पढ़ा गया। रातभर की इबादत …
चुन्नीगंज, ईदगाह, कर्नलगंज, बाबूपुरवा सहित सभी कब्रिस्तानों में देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। वहीं शहर के बकरमंडी, ग्वालटोली, सुजातगंज, जाजमऊ और हलीम कॉलेज क्षेत्र में जलसों का आयोजन हुआ। शहर में हुए जलसे…
बकरमंडी में आयोजित जलसे में शहरकाजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने कहा कि शब-ए-बरात की रात ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, गुनाहों की माफी मांगें और जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने कहा कि इस रात अल्लाह की रहमत नाजिल होती है और दुआएं कबूल होती हैं। मौके पर कई उलेमा और धर्मगुरु मौजूद रहे।


https://ift.tt/F8YaulQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *