DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में महिला की न्यूड डेडबॉडी मिली:डीसीपी-एसीपी ने CCTV खंगाले, इंस्पेक्टर ने 100 लोगों से की पूछताछ

कानपुर में महिला की न्यूड डेडबाडी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। 23 जनवरी को सेन थाना क्षेत्र महिला का शव मिला था। हालांकि पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है। जिसमें महिला आते जाते दिखी थी। पुलिस भी घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम की मदद ले रही है। डीसीपी, साउथ एडीसीपी और एसीपी ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की है। इसमें महिला आते-जाते दिखाई दे रही थी। इसमें महिला के निकलने के 10 मिनट बाद एक व्यक्ति साइकिल से जाते हुए दिखाई दे रहा है। उसके पीछे कुछ देर बाद दो कार निकलती है। पुलिस लोकेशन डंप की मदद से घटना वाली रात में एक्टिव मोबाइल नंबर की सूची निकाल रही है। इसके साथ ही सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने घटनास्थल के आसपास झाड़ियों में सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ आसपास स्थित लगभग 100 से अधिक घरों में पूछताछ की है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। 4 तस्वीरें देखिए…


https://ift.tt/sJHx9ku

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *