DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में बुलडोजर एक्शन:16 बीघा की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए हो रही थी प्लाटिंग

कानपुर विकास प्राधिकरण का अवैध प्लाटिंग पर एक्शन जारी है। केडीए के जोन-1बी टीम ने लगभग 16 बीघा में ध्वस्तीकरण किया। टीम के प्लाटिंग एरिया में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सबसे पहले माइक से एनाउंसमेंट किया। उसके बाद जेसीबी से अवैध निर्माण को गिराया गया। केडीए के अधिकारियों ने बताया- यह प्लाटिंग बिना प्राधिकरण से नक्शा पास कराए विकसित की जा रही थी। यहा दो अलग-अलग स्थानों पर अ‌वैध प्लाटिंग साइट पर लगभग 16 बीघे में कार्रवाई की गई। केडीए की कार्रवाई में इन्ट्रीगेट, रोड, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर को 3 जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया। इस मौके पर जेई हिमांशु बर्नवाल, अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह और थाना-बिठूर पुलिस रही। इन स्थानों पर हुई कार्रवाई विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्राम ख्योरा कटरी गंगा बैराज के किनारे राहुल, रोहित व अन्य द्वारा लगभग 7.5 बीघा जमीन में की गई अवैध/अनाधिकृत प्लाटिंग को गिराया गया। इसके अलावा ज्यौरा गांव, आजाद नगर व गंगा बैराज से सिंहपुर मोड़ पर महेश, कौशल, दीप चन्द्र, रजनी देवी, अवध बिहारी, कुंज बिहारी, गंगा प्रसाद, कौशल गुप्ता, सर्वेश, रोहित व अन्य द्वारा लगभग 8.5 बीघा जमीन पर प्लाटिंग मिली। इसको भी जेसीबी से गिरा दिया गया। आठ बीघा अवैध प्लाटिंग चिह्नित विशेष कार्याधिकारी ने बताया- थाना-नवाबगंज, कल्यानपुर एवं बिठूर के ग्रामों की लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल की अवैध/अनाधिकृत निर्माण/प्लाटिंग को चिन्हित किया जा चुका है। इन पर भी जल्द ही सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। आम जनमानस से कहा कि केडीए के क्षेत्र में विकसित प्लाटिंग में भूमि क्रय किये जाने से पूर्व कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत की जानकारी स्वयं प्राप्त करने के उपरान्त भूमि क्रय करना सुनिश्चित करें। साथ प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही भवन का निर्माण करें।


https://ift.tt/AQzwnkD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *