कानपुर का इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले 24 घंटे में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी हवा रात और सुबह के तापमान को गिराएंगी। 31 ट्रेनें देरी से आईं शहर में कोहरा भले ही न पड़ रहा हो लेकिन आसपास के जिलों में कोहरे के चलते 31 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची। नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस (12302) 01.21 घंटे लेट रहीं। इसके अलावा नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12034) 01.04 घंटे देरी से आई। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (22416) 49 मिनट लेट रही।
https://ift.tt/GwvOdZ9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply