पनकी थानाक्षेत्र में लव मैरिज के 3 माह के अंदर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो विवाहिता का शव पड़ा मिला। जानकारी पर डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। रतनपुर रामगंगा एंक्लेव के बी 54/9 फ्लैट में शोएब खान उर्फ सौरभ पत्नी दीपिका सैनी के साथ रहता था। उसने अक्टूबर 2025 में दीपिका के साथ लव मैरिज की थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। सोमवार देर शाम शोएब ने दीपिका का मर्डर कर दिया, घटना को अंजाम देने के बाद शोएब मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी पर डीसीपी वेस्ट, एडीसीपी वेस्ट समेत पनकी पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी ने बताया कि सौरभ को मुस्लिम लोगों के द्वारा पाला गया था, जिस पर उन्होंने सौरभ का नाम शोएब खान रख दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन कर रही है। घटना की जानकारी पर दीपिका के परिजन पहुंच गए है।
https://ift.tt/DalBLxV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply