कनपुर ने खूब खाये लंगर के प्रसाद, गुरु गोविंद के प्रकाश पर्व पर चला भंडारा, श्रद्धालुओं के जूते साफ कर कमाया पुण्य काबुली चने के छोले, गर्मा गरम रोटियां साथ में देशी घी का हलवा मुंह में डालते ही स्वाद कुछ ऐसा मानो कि फाइव स्टार की स्पेशल डिस हो। लेकिन ये किसी होटल की डिस नहीं बल्कि कानपुर में चल रहे एक लंगर का प्रसाद था। मौका था गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर विशाल भंडारे के आयोजन का। गुरु गोविंद जी के प्रकाश पर्व पर कानपुर स्थित मोतीझील पार्क में विशाल लंगर का आयोजन किया गया। यहां पर गुरु गोविंद जी को याद किया गया। ये कार्यक्रम 25 दिसम्बर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक चलेगा। 2 लाख लोगों ने प्रसाद किया ग्रहण विशाल लंगर के आयोजन में करीब 2 लाख लोगों ने प्रसाद को ग्रहण किया। जिसमें करीब एक बार में 2 हजार से 4 हजार के लोग एक बार में खाना ग्रहण कर रहे है। यहां रोटी, आचार, दाल , सब्जी और हलुआ बनाया गया। वहीं गुरु गोविंद सिंह जी को याद किया गया। जोड़ा घर में करीब 50 लोग रहे उपस्थित यंग मैंन सिख एसोसिएशन द्वारा जोड़ा घर को साल 1933 से शुरुआत की गई थी। इसके संस्थापक सरदार कुलदीप सिंह बग्गा ने की थी। इस ट्रस्ट में वर्तमान प्रधान सरदार जसवीर सिंह सचदेवा आए हुए श्रद्धालुओं के जूते उतार करके रखते हुए सेवा दे रहे है। सरदार सरबजीत सिंह सागी ने बताया हम सभी लोगों के द्वारा एक लंगर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 2 लाख लोगों के द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया है। भजन सिंह ज्ञानी ने बताया ये कार्यक्रम 25 से 27 दिसंबर तक चल रहा है। इसमें आलू, दाल, रोटी, आचार, हलुआ बनाया गया था। इसमें प्रति दिन करीब 2 लाख लोग भोजन ग्रहण कर रहे है।
https://ift.tt/qtuBpax
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply