DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में दुधमुही बच्ची को पिता ने मार डाला:पत्नी बोली- कहते थे बेटी का DNA टेस्ट कराऊंगा, एक महीने पहले ठंडे पानी में डुबाया था

रावतपुर में एक सिरफिरे पति ने अवैध संबंधो के शक में एक साल की बच्ची को मार डाला। जिसके बाद आज लड़की और उसके परिजन बच्ची के शव को लेकर पति गोपाल के खिलाफ़ थाना रावतपुर में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। सब सिलसिलेवार पढिए पूरा मामला… एक साल पहले प्रेम प्रसंग के बाद की थी शादी पत्नी रुचि का गोपाल से लगभग 2 साल पहले प्रेमप्रसंग शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों ने घर से अलग होकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों थाना नवाबगंज के सूर्यविहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगे। शादी के तीन महीने के बाद एक बेटी का जन्म हुआ।
बेटी का DNA टेस्ट कराऊंगा… कहते हुए ठंडे पानी में डुबा दिया शादी के बाद आरोपी पति गोपाल शराब का आदी हो गया। जिसके बाद पत्नी रुचि के साथ मारपीट करने लगा। पत्नी रुचि ने बताया पति मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझ पर शक करते थे। आए दिन वह बच्ची के DNA टेस्ट करवाने की बात कहते थी। करीब एक महीने पहले जब मैंने बेटी के दूध के लिए पैसे मांगे तो मेरे साथ मारपीट करते हुए कहने लगे, तुम एक बदचलन हो, कहीं से पैसे का इंतजाम कर लोगी। पता नहीं ये बेटी किसकी है, इसका मैं DNA टेस्ट करवाऊंगा। ये कहते हुए उसने मेरी मासूम बेटी को ठंडे पानी से भरे हुए टप में फेंक दिया और डुबाने की कोशिश की। जिसके बाद मैंने अपनी बेटी को पानी से बाहर निकाल लिया। उसके बाद में उसका इलाज चलने लगा। आज इलाज चलते हुए लगभग एक महीना हो गया। उसके बाद आज (शुक्रवार) मेरी बच्ची छोड़ के चली गई। मां बोली 2024 में हुई थी शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के सूर्य बिहार निवासी राम सिंह एक सैलून पर बाल काटने का काम करते है परिवार में पत्नी मधु व बेटी रूचि बेटा अंकित है। माँ मधु ने बताया की बेटी ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। रावतपुर निवासी रिक्शा चालक गोपाल बेटी क़ो रोज़ ई रिक्शे से गुरुदेव छोड़ने और लेने जाया करता था। इस दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और बीते 16 सितंबर 2024 क़ो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थीं। शादी के छ माह बाद ही रूचि के बेटी हुई। इसकी जानकारी ज़ब गोपाल के परिजनों क़ो दी तो उन्होंने भी अलग रहने कि सलाह देते हुए किनारा कर लिया। बच्ची का शव लेकर पत्नी पहुंची ससुराल शुक्रवार की सुबह मासूम की मौत होने के बाद गुस्साई पत्नी और मायके पक्ष के लोग मासूम का शव लेकर रावतपुर स्थित ससुराल पहुँचे और बेटी की हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। इसी बीच रुचि ने 112 नंबर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस क़ो दी। जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना की जाँच पड़ताल कर मासूम के शव क़ो पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जांच करने के बाद होगी कार्यवाही रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया की परिजनों ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर जाँच कर कार्रवाई की जायेगी मासूम के शव क़ो पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जायेगी।


https://ift.tt/EptaMW4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *