यूपी में कानपुर तीन दिन गुरुवार से शुक्रवार सबसे ठंडा रहा। जबकि सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। रात होते-होते मौसम सर्द हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, शाम को 3.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिम की हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया। आने वाले पांच दिनों में पहले दो दिन हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 14 दिसंबर के बाद बारिश की संभावना
उत्तर पश्चिम हवा चलने के कारण सुबह और रात के समय हल्की से मध्यम ठंड रहने की संभावना है। सीएसए के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अधिकतम तापमान ने आठ दिसंबर की तारीख में बीते चार साल के रिकार्ड को तोड़ा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साथ जो नमी आई, उसने आसमान में बादल छा दिए। इस कारण न्यूनतम तापमान चढ़ा है। संभावना है कि आने वाले 24 घंटे के बाद जब ये बादल छटेंगे तो तापमान एक बार फिर से गिरेगा। 14 दिसंबर के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की संभावना है, जो बारिश करा सकता है। आने वाले दिनों में नमी के कारण धुंध और बदली रह सकती है। लेकिन, दिन चढ़ते धूप तेज रहने की संभावना है। कानपुर की हवा सुबह ‘खराब’ रही
सोमवार सुबह 7.30 बजे कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 270 रिकॉर्ड किया गया। ये हवा की ‘खराब’ स्थिति है। इस समय हवा की स्थिति 9 किमी/घंटे रही। सुबह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
https://ift.tt/4SZfUPg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply