DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में चलेगी ठंडी हवा, गलन बढ़ेगी:पिछले 24 घंटे में एक डिग्री पारा बढ़ा, 11 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

कानपुर में अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिमी सर्द हवा चलेंगी। इससे गलन बढ़ेगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटे के भीतर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। कोहरा भी कम रहेगा। हालांकि दोपहर में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दिन राहत भरे रहेंगे और रातें सर्द रह सकती हैं।


https://ift.tt/C2V4vfR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *