DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के खिलाफ उतरे:ब्राह्मण समाज के लोगों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन, नारेबाजी की

कानपुर में अखिल भारतीय सर्वब्राह्मण महासभा द्वारा ब्राह्मण समाज के अपमान और भावनाओं को आहत करने के मामले में एक वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में शनिवार को ज्ञापन दिया । ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी कानपुर कार्यालय मे समकक्ष अधिकारी को सौंपा। बेव सीरीज पर लगे रोक… महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त वेब सीरीज से ब्राह्मण समाज की छवि को ठेस पहुंची है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक विशेष समुदाय को टारगेट करने का काम इस वेब सीरीज में किया गया है। ब्राहम्ण समाज को को मेधा में सर्वोच्च माना जाता है। कहीं भी जयेंगे तो किसी भी पद पर सर्वोच्च पदों डाक्टर, इंजीनियर, आई एस और आईपीएस के पदों पर ब्राहम्ण ही होंगे। हमें कोई आरक्षण नहीं मिलता है। दूसरे समुदाय के लोग देखते हैं कि सनातन धर्म की रक्षा करने के लिये ब्राहम्ण डटा हुआ है। तो कोशिश की जाये कि इसे कैसे अपमानित किया जाये। कैसे रोका जाये इसलिये इस तरह के लोग इस तरह की वेब सीरीज बना कर टारगेट किया जा रहा। अगर इस वेब सीरीज पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई गई तो हम प्रदेश स्तर पर बड़ा आन्दोलन करने को मजबूर होंगे । ज्ञापन सौंपने मे ये लोग शामिल रहे… प्रदर्शन में सैकडों ब्राहम्ण समाज के लोग शामिल किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय सर्वब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र दुबे (एडवोकेट), सुप्रीम कोर्ट ने किया । कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री नरेश चंद्र त्रिपाठी (एडवोकेट), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष असीम बाजपाई, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष वरुण मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश गौड़, उमेश शुक्ला, नरेश शुक्ला, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजू त्रिपाठी, अधिवक्ता सभा अध्यक्ष आलोक मिश्रा (एडवोकेट) समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता, शिक्षाविद और समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि वेब सीरीज पर तत्काल कार्रवाई की जाए और समाज की भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।


https://ift.tt/rIVqymn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *