DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘कानपुर में घर-घर घूम रहे फर्जी अफसर’:सपा MLA नसीम सोलंकी का दावा SIR फार्म चेकिंग के बहाने वोट काट रहे, बोलीं- सावधान रहें

सपा की सीसामऊ विधानसभा से विधायक नसीम सोलंकी और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा गया शहर में अनजान लोग BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) बनकर SIR फॉर्म जांचने के नाम से घर घर जा रहे है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने सीसामऊ की जनता से अपील की कि कुछ लोग SIR का फार्म चेक करने के नाम पर घरों में पहुंच रहे हैं, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें। इस संबंध में विधायक और सपा नेताओं ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से सोशल मीडिया के माध्यम से वीडिओ जारी करते हुए शिकायत की है। MLA नसीम बोलीं- फर्जी अफसरों से सावधान रहिए सीसामऊ की जनता से मैं अपील करना चाहती हूं कि कुछ अनजान लोग खुद को BLO बताकर विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। SIR के फार्म री-चेक करने के नाम पर घर-घर जा रहे हैं। वे लोग आपसे यह कह रहे हैं कि नया फार्म भरना है। ऐसे में डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा इस संबंध में कोई भी आदेश जारी नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि कुछ भ्रम फैलाने वाले लोग जानबूझकर इस तरह का काम कर रहे हैं। हम लोग आपके साथ हैं। यदि ऐसा कोई व्यक्ति आपके पास आता है तो तुरंत फोन करके इसकी सूचना दें।
सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी ने जिला प्रशासन और पुलिस से भी अपील की कि यदि ऐसे लोगों की कहीं से भी सूचना मिले तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कहा
सीसमऊ सीट से रहे पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को सीसामऊ क्षेत्र से उन्हें फोन आया था कि कुछ लोग नए नाम जोड़ने के नाम पर खुद को चुनाव आयोग द्वारा भेजा गया बताकर फार्म की री-चेकिंग करने की बात कह रहे हैं। इसके बाद उन्होंने थानेदार को इसकी सूचना दी, क्योंकि 1 जनवरी 2026 तक जो भी फार्म भरे जा चुके हैं, उसको लेकर जिला प्रशासन या चुनाव आयोग की ओर से ऐसी कोई भी ऐसी जानकारी जारी नहीं दी गई है। हालांकि थानेदार को सूचना देने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर भेजी गई, लेकिन तब तक वे लोग वहां से जा चुके थे। इरफान सोलंकी ने आरोप लगाया कि इसके पीछे कुछ ऐसे लोग हैं, जो वोट काटने का काम कर रहे हैं। नाम सुधार के बाद किसी भी प्रकार की री-चेकिंग का कोई आदेश नहीं आया है। फर्जी अफसर घर आए तो वीडिओ बनाए उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस तरह के फार्म लेकर आ रहे हैं, वे पूरी तरह से फर्जी हैं और फर्जी फार्म के जरिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि ऐसे लोग कहीं भी आते हैं तो तुरंत इसकी सूचना उन्हें दें, साथ ही प्रशासन और पुलिस को भी जानकारी दें। ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके और उन्हें सजा मिल सके। अपील में उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई भी व्यक्ति आपके घर आये तो उसका वीडियो जरूर बनायें।


https://ift.tt/rKPSynE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *