DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में ई-बस कर्मियों के लिए सड़क सुरक्षा अभियान:विजेताओं को पुरस्कार मिले, एम्बुलेंस को रास्ता देने की अपील

कानपुर में ई-बस डिपो प्रशासन ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान चालक-परिचालकों को विभिन्न खेलों के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एम्बुलेंस को रास्ता देने की विशेष अपील भी की गई। संजीव नगर स्थित ई-बस डिपो में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और कर्मियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। ग्रीन सेल द्वारा 5 जनवरी से 4 फरवरी तक यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि KCTCL के एमडी महेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह विशेष जागरूकता अभियान महत्वपूर्ण है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपायों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ये जान बचाने के साथ-साथ गंभीर चोटों के खतरे को भी कम करते हैं। उन्होंने कर्मियों से चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने का आग्रह किया। अभियान के तहत 1 किलोमीटर की रैली निकालकर जागरूकता फैलाई गई और रामादेवी से चकेरी मोड़ तक हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग पर जोर दिया गया। कर्मियों को चॉकलेट देकर सड़क नियमों की जानकारी दी गई। विभिन्न खेलों जैसे सांप-सीढ़ी, रिले रेस, टग ऑफ वॉर, स्पिन द व्हील क्विज, क्रिकेट और वॉलीबॉल का आयोजन किया गया। रोड सेफ्टी मैनेजर मुकेश कुशवाहा ने बताया कि इन खेलों में 33 विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, ई-बस कर्मियों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया। टीएसआई सतेंद्र पाल और राजेंद्र तिवारी ने ई-बस चालकों और परिचालकों से विशेष आग्रह किया कि चौराहे या जाम में पीछे आ रही एम्बुलेंस को तुरंत रास्ता दें। उन्होंने कहा कि आपकी इस मदद से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इस कार्यक्रम में रजनीश राजपूत (सीओओ), आरके गुप्ता (एआरएम फाइनेंस), आमिर नजीर (एसपीवी), मिखिलेश गिरी (ईएचएस) सहित कई स्टाफकर्मी मौजूद रहे।


https://ift.tt/02m1lBn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *