कानपुर में गुरुवार शाम को रंजिश के चलते दो गुटों में जमकर मारपीट, बमबाजी और फायरिंग हुई। इसमें एक युवक के पैर में गोली लगने से घायल हुआ और कई लोगों के बमबाजी के दौरान छर्रे लग गए। दबंगों ने इस दौरान कार समेत कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर चकेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से दो बम और कारतूस के खोखे पुलिस ने बरामद किया है। घटना चकेरी थाना क्षेत्र के लालबंगला चौकी क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला
लाल बंगला में रहने वाले विकास केसरवानी और सागर के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चलता है। विकास केसरवानी ने बताया- मैंने एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपने विरोधियों के खिलाफ एक स्टोरी लगाई थी। इसी बात को लेकर उसका सागर नाम के युवक से झगड़ा हो गया था। इसके बाद से दोनों गुटों के बीच आपसी रंजिश और बढ़ गई। एक-दूसरे गैंग के लोगों को पीटने के लिए तलाश करने लगे। मैं गुरुवार शाम को रामगली मोहल्ले में समोसा लेने गए थे। इस दौरान उनका पुरानी रंजिश के चलते सागर के साथी यश राजपूत आमने-सामने आ गए। इसके बाद यश और गौरव जैन गैंग ने मुझे दौड़ा लिया। दौड़ाकर दबोच लिया। जमकर पीटा और सीधे फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि पैर में गोली लगी और मैं लड़खड़ाकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। इसके बाद दबंगों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग और बमबाजी की। इससे इलाके में दहशत फैल गई और बम के छर्रे लगने से कई लोग घायल हो गए। दबंग तमंचा लहराते हुए भाग निकले। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर चकेरी थाना और लाल बंगला चौकी की फोर्स मौके पर पहुंची। घायल विकास को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में एडमिट कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हैलट रेफर कर दिया गया। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय भी मौके पर जांच करने पहुंचे। पुलिस ने मौके से दो देसी बम और कई कारतूस के खोखे बरामद किया है। पुलिस ने बम को पानी में डालकर निष्क्रिय कर दिया। इन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
थाना चकेरी के लालबंगला क्षेत्र के रहने वाले गौरव जैन और अन्नी बाउवा इससे पूर्व में इलाके में दहशत फैलाने के लिए बमबारी और हवाई फायर झोंक चुके हैं। इस मामले में पूर्व डीसीपी ने दबंगों को अरेस्ट करने के बाद इलाके में जुलूस निकाला था। अब फिर से आरोपी सक्रिय हो गए और इलाके में एक बार फिर से बमबाजी और गोलीकांड को अंजाम दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि गांजा तस्करी और क्षेत्र में वर्चस्व बनाने के लिए आये दिन क्षेत्र में गोली और बम फोड़े जाते हैं। इससे पूर्व में बावर्ची और सागर के बीच हुई था विवाद
घायल विकास केसरवानी ने बताया- कुछ सप्ताह पहले सागर ने उसे कॉल पर गालियां दी थी। जिसके बाद उसकी और सागर के बीच मारपीट हुई। इस बात को लेकर यश राजपूत खन्नस रखने लगा। यश ने कई बार धमकियां दी। रास्ता रोका। आज भी धमकियां दी। जिससे बचकर मैं भागने लगा। गौरव जैन, यश राजपूत और अन्नी बाउवा ने बम और फायरिंग करना शुरू कर दिया। एक गोली पैर में लगते ही विकास ज़मीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। इन सभी के खिलाफ विकास ने तहरीर दी है। एसीपी चकेरी ने बताया- मामले में घायल को हैलट में एडमिट कराया है। घायल की ओर से तहरीर मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। —————————– ये खबर भी पढ़ें…. फांसी की सजा वाला यूपी का कैदी चंडीगढ़ से फरार:5 साल की बच्ची को किडनैप किया, चिल्लाने गला घोंटा, फिर डेडबॉडी से रेप किया था चंडीगढ़ के अस्पताल से फांसी की सजा काट रहा यूपी के फतेहपुर का कैदी पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। कैदी ने पुलिसकर्मी के हाथ से हथकड़ी भी छीन ली। फिर उसे निकालकर वहीं फेंक दिया। मामले में अब पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/WfqUcmO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply