DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में आज सुबह से बादल छाए:मंगलवार को 2 घंटे में 10.3 मिमी. पानी बरसा, ठंडी हवा बढ़ाएगी गलन; 26 ट्रेनें देरी से आईं

शहर में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। इसके अलावा पेड़ों से ओस बूंदे भी गिर रही हैं। बीते दिनों की अपेक्षा गलन बढ़ी हुई है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम है। मौसम विशेषज्ञ आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम का अनुमान जता रहे हैं।
कानपुर का मौसम अचानक बदल गया। मंगलवार को करीब दो घंटे तक 10.3 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से ठंड बढ़ गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के दौरान न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो कि सामान्य तापमान से 4.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य अधिकतम तापमान से 2.4 डिग्री कम रहा। यानी, दिन ठंडा ही रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में वातावरण में नमी के कारण बादल रहेंगे। दोपहर में धूप निकलेगी, लेकिन वह नरम रहेगी। दिन का तापमान गिरेगा। पांच व नौ फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसकी वजह से बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवाएं गलन को बढ़ाएंगी। बिगड़े मौसम के चलते राजधानी समेत 26 ट्रेनें घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल आईं।


https://ift.tt/IoxS3bY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *