DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में आज बारिश का अलर्ट:बर्फीली हवा ने गलन बढ़ाई, तेजस 12 और राप्ती सागर 13 घंटे लेट

कानपुर में सोमवार सुबह मौसम साफ है। बर्फीली हवा ने गलन बढ़ा दी है। आने वाले 24 घंटों में बारिश होगी। पूरा दिन बादल छाए रहेंगे। रविवार को न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे में 0.9 डिग्री गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ आया है। जिसके चलते दिन और रात बादल छाए रहेंगे। हवा की गति कम रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलते ही तापमान गिरेगा। 10 से 15 फरवरी तक दो से तीन डिग्री का तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। 2 तस्वीरें देखिए- 27 ट्रेनें रहीं लेट मौसम का असर ट्रेनों के समय पर भी पड़ रहा है। रविवार को 27 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82501) 12.16 घंटे और नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) 11.46 घंटे लेट रही। एर्नाकुलम जंक्शन से बरौनी जंक्शन जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12522) 13.42 घंटे देरी से आई।


https://ift.tt/viD8hAM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *