DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में असलहे के साथ रील बनाना पड़ा भारी:किशोर पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, अवैध तमंचा बरामद

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक किशोर को सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया। इंस्टाग्राम पर अवैध असलहे के साथ रील वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी किशोर ने एक अवैध तमंचे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की थी। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद उसके ठिकाने पर दबिश दी गई। गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि वह सोशल मीडिया पर अपनी दबंगई दिखाने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस तरह की रील बना रहा था। वह अपनी छवि को प्रभावशाली बनाना चाहता था। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। गिरफ्तार किए गए आरोपी किशोर को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


https://ift.tt/vino734

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *