कानपुर देहात में संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन की रूपरेखा जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को समाधान दिवस आयोजित करने के शासनादेश हैं। जिलाधिकारी स्वयं क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित होने वाले समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी या नामित अपर जिलाधिकारी अध्यक्षता करेंगे, जहां अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहेंगे। शेष तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्राधिकारी और तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि पर सार्वजनिक अवकाश होता है, तो समाधान दिवस का आयोजन अगले कार्यदिवस में किया जाएगा। जारी रोस्टर के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को विभिन्न तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित किए जाएंगे। तहसील डेरापुर में जिलाधिकारी कपिल सिंह अध्यक्षता करेंगे। मैथा में मुख्य विकास अधिकारी, रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन और सिकंदरा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न होगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निर्धारित तहसीलों में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें।
https://ift.tt/yiz13Yl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply