DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर देहात में पुलिस आरक्षी की ट्रेन से कटकर मौत:राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, ललितपुर में थी तैनाती

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुए ट्रेन हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक आरक्षी की मौत हो गई। हादसा तिलोची रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय आरक्षी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान धीरेंद्र सिंह सेंगर (40) पुत्र पंचम सिंह, निवासी तिलोची के रूप में हुई है। आरक्षी को सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई। जिसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया गया। वह वर्तमान में ललितपुर में तैनात थे। पांच दिन की छुट्टी पर अपनी पत्नी रीना के साथ पैतृक गांव आए हुए थे। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र सिंह सेंगर किसी काम से ट्रैक पार कर रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। बताया गया कि धीरेंद्र सिंह सेंगर की शादी वर्ष 2014 में कानपुर नगर निवासी रीना से हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। परिवार में उनके पिता सज्जन सिंह और छोटा भाई धीरु हैं, जो घाटमपुर में रहता है और अक्सर गांव आता-जाता रहता है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर प्रियंक तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट में मृत्यु का कारण क्रश इंजरी पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, जहां पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। पुलिस विभाग की ओर से दिवंगत आरक्षी को सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई, जिसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया गया। गोथ सेंटर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।


https://ift.tt/gRTABMk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *