कानपुर देहात के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, माती में दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क भोजन व्यवस्था ने आज एक वर्ष पूरा कर लिया। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह के निर्देशन में भंडारे का शुभारंभ हुआ। इसमें दिव्यांगजनों को पौष्टिक भोजन और मिष्ठान वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस सेवा कार्य में पूरी निष्ठा के साथ भाग लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आयोजित होने वाले दिव्यांग कैंपों में प्रत्येक दिव्यांगजन के लिए निःशुल्क भोजन/स्वल्पाहार की नियमित व्यवस्था की जाती है। इस सेवा कार्य का संचालन रत्नेश बाजपेयी और विजय मिश्रा द्वारा किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी सहयोग करते हैं। इस आयोजन में विजय मिश्रा, लाल जी, विशाल कुशवाहा, ब्रजेश पांडे, अशोक कुशवाहा, शिवम यादव और राजेश कश्यप ने विशेष सहयोग दिया।
https://ift.tt/L8tlEmc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply