कानपुर देहात के कोतवाली क्षेत्र मैथा के बैरी बस्ता कॉलोनी से एक सप्ताह पूर्व गायब हुए 50 वर्षीय अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति मलखान उर्फ विजय कमल का शव सोमवार को राम जानकी महाविद्यालय के पीछे स्थित तालाब में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… मृतक के पुत्र शिवम कमल ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनके पिता मलखान उर्फ विजय कमल (पुत्र स्वर्गीय महादेव) काफी समय से अर्ध विक्षिप्त थे और अक्सर घर से बिना बताए चले जाते थे। बीती 26 जनवरी को उनके पिता बिना बताए घर से बाहर चले गए थे, जिसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति का शव राम जानकी महाविद्यालय के पीछे स्थित तालाब में पड़ा हुआ है। शिवम ने मौके पर जाकर देखा तो वह उनके पिता का शव था। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रवीण कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। अधेड़ व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र शिवम, पुत्री सीता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/WDGm3YN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply