DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर देहात बॉक्सिंग टीम उपविजेता बनी, जीते तीन गोल्ड:मोहित, मयंक, सौरभ ने स्वर्ण; अनुज, निहाल ने रजत पदक हासिल किए

जिला बॉक्सिंग संघ कानपुर नगर द्वारा ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित सीनियर पुरुष/महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम कानपुर देहात की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम ने कुल तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। प्रतियोगिता में कानपुर देहात के मुक्केबाजों ने कुल पांच पदक जीते। मोहित कुमार, मयंक और सौरभ ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, अनुज और निहाल ने रजत पदक जीते। इन सभी खिलाड़ियों को जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में कार्यरत बॉक्सिंग प्रशिक्षक आशीष कुमार शर्मा प्रशिक्षित कर रहे हैं। इस शानदार प्रदर्शन पर क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से जिले का नाम रोशन किया है और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


https://ift.tt/ha58QJ1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *