DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर देहात जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं:ब्यूटी पार्लर कोर्स की सराहना, भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की

कानपुर देहात न्यायाधीश रविन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों ने शुक्रवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की समग्र व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने सबसे पहले पाकशाला और गल्ला गोदाम का निरीक्षण किया। जहां रखे गए अनाज और तैयार भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई। भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था की अधिकारियों ने सराहना की। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को गिफ्ट हैम्पर वितरित किए गए। इस दौरान महिला बंदियों से उनके मुकदमों से संबंधित विधिक समस्याओं और व्यक्तिगत कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने जेल में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की भी प्रशंसा की और इसे महिला बंदियों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। इसके बाद किशोर बैरक, अस्पताल वार्ड और अन्य सभी अहातों का निरीक्षण किया गया। कुछ बंदियों ने अपने मुकदमों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर जनपद न्यायाधीश ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और पत्राचार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल स्तर से कोई गंभीर शिकायत सामने नहीं आई। अधिकारियों ने कारागार में उपलब्ध कराई जा रही भोजन, चिकित्सा सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।


https://ift.tt/iQ5JDyr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *