कानपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने रविवार को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित बरामद किया। बुजुर्ग की पहचान सीतापुर निवासी श्रीकृष्ण यादव के रूप में हुई। वे प्रयागराज में माघ मेले के दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन गलत ट्रेन में चढ़ने के कारण कानपुर पहुंच गए थे। बाद में जीआरपी ने उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सौंप दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर ओमनारायण सिंह ने बताया कि रविवार को स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बुजुर्ग परेशान हालत में दिखे। शुरुआती पूछताछ में वे कुछ बोलने में असमर्थ थे। उन्हें पूछताछ कक्ष में ले जाया गया, जहां उनके लिए खान-पान की व्यवस्था की गई। इसके बाद उन्होंने अपना नाम श्रीकृष्ण यादव और पता सीतापुर के थाना मानपुर अंतर्गत शिकंदराबाद बताया। जीआरपी ने थाना पुलिस की मदद से उनके परिजनों को सूचना दी। पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुजुर्ग को उनके परिवार को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि श्रीकृष्ण यादव घर से प्रयागराज में माघ मेले के दर्शन के लिए निकले थे। हालांकि, वे गलत ट्रेन में चढ़ गए, जिससे प्रयागराज पहुंचने की बजाय कानपुर आ गए। परिजनों ने यह भी बताया कि बुजुर्ग मोबाइल नहीं रखते हैं। जीआरपी पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें स्टेशन परिसर में कोई भटका हुआ व्यक्ति दिखे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।
https://ift.tt/Rfl5Yak
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply