DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर के बेकनगंज में मिला नवजात का शव:नवजात को नोच रहे कुत्तों को लोगों ने भगाया, CCTV से फेंकने वाले की तलाश

कानपुर, बेकनगंज में एक नवजात बच्चे का रविवार क़ो शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आवारा कुत्ते शव क़ो नोंचते रहे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस क़ो दी। जानकारी मिलते बेकनगंज थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस अब नवजात को फेंकने वाले की तलाश में आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। कपड़े में लपेटकर कूड़े में फेंका, कुत्तों ने नवजात को नोच डाला बेकनगंज थाना क्षेत्र के मछली तिराहे पर शनिवार क़ो सुबह कूड़े के ढेर में पड़े नवजात के शव आवारा कुत्ते नोंचते रहे। स्थानीय लोगों ने जब कुत्तों को नवजात को देखा तो दंग रह गए। लाठी-डंडा लेकर कुत्तों को भगाया और बेकनगंज थाने पर मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही बेकनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि नवजात का शव कपड़े में लपेटकर फेंका गया था। वहां मौजूद हर कोई बस फेंकने वाले को ही कोस रहा था, किसी ने कहा कि बच्चे को फेंकने से अच्छा किसी अस्पताल या अनाथालय में छोड़ देते, तो कोई कह रहा था कि भगवान ऐसे लोगों को बच्चे क्यों देते हैं, तो कोई कह रहा था कि किसी ने गर्भपात कराकर भ्रूण को फेंका है। इस तरह जितने लोग उतनी बातें सुनने को मिली। भ्रूण किसी मेल नवजात शिशु का था। बेकनगंज थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी से शव फेंकने वाले की तलाश बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान ने बताया की 112 के माध्यम से नवजात पड़े होने की सूचना मिली थीं। पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से शव फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। पुलिस की एक टीम को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए लगाया गया है।


https://ift.tt/q2PXZfi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *