नमस्कार, कानपुर में कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… सुबह होते ही आसमान में घने बादल छा गए। सड़कों पर अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शहर 10.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। 6 दबंगों ने बीकॉम छात्र को बीच बाजारा दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। 39 सेकेंड में छात्र को 22 थप्पड़-घूसे जड़े। 19 साल बाद मूक बधिर खुशी गुप्ता बोल सकी। इसके लिए उसने योगी जी को थैंक्यू बोला। बिठूर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने सुसाइड कर लिया। उसने लिखा- मां मैं जा रहा हूं, मुझे सुकून चाहिए। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।
अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1: कानपुर में बीच बाजार छात्र को 22 थप्पड़ जड़े, VIDEO:दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फायरिंग की, जान से मारने की धमकी दी
कानपुर में 6 दबंगों ने बीकॉम छात्र को बीच बाजारा दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। गालियां दीं। छात्र रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन दबंग नहीं माने। उन्होंने छात्र पर मुक्कों-घूसों से पीटा। उसे धक्का देकर गिरा दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 39 सेकेंड के वीडियो में दबंगों ने एक के बाद एक छात्र को 22 थप्पड़-घूसे जड़े। शोरगुल सुनकर पास ही स्थित एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद दबंग युवक को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। मामला काकादेव थाना क्षेत्र के पांडु नगर का है। पीड़ित की तहरीर पर काकादेव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर 2: कानपुर में 10.3 मिमी बारिश हुई, फसलें गिरीं:2 घंटे तक सुबह अंधेरा छाया रहा, दोपहर बाद धूप खिली; 12.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
कानपुर शहर में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह होते ही आसमान में घने बादल छा गए। सड़कों पर अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुआ है। मंगलवार को 10.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर 3: मां मुझे सुकून चाहिए, लिखकर छात्र ने सुसाइड किया:लिखा- राधा काश तुम मुझे छोड़कर न जातीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था कानपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह कोचिंग जाने के लिए दोस्त ने फोन किया। कॉल रिसीव न होने पर वह छात्र के कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसका शव फंदे से लटक रहा था। उसने घरवालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच की। फॉरेंसिक टीम को छात्र की जेब से 2 पेज का एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था- राधा काश तुम मुझे छोड़कर न जाती तो मैं भी साथ चलता। मां मुझे सुकून चाहिए, मैं तुम्हें छोड़ कर जा रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर 4: मूकबधिर युवती अब बोलने लगी, कहा- थैंक्यू योगीजी:मां ने कहा- ऑपरेशन ने बिटिया की जिंदगी बदल दी, कानपुर से पैदल लखनऊ पहुंची थी
कानपुर में 19 साल बाद खुशी गुप्ता बोल सकी। खुशी के मुंह से निकले पहले शब्द थे- थैंक्यू योगी जी। उन्होंने CM योगी की कुछ तस्वीरें पेंटिंग कर बनाई हैं। इन्हें वह मिलकर योगी जी जो देना चाहती है। खुशी जन्म से बोलने और सुनने में असमर्थ थी। खुशी का कहना है कि मैं भविष्य में पुलिस अफसर बनना चाहती हूं। दरअसल, 20 नवंबर 2025 को खुशी बिना बताए अपने घर से निकल गई। वह 90 किलोमीटर चलकर लखनऊ पहुंच गई। 22 नवंबर को वह CM आवास के बाहर रोती मिली तो पुलिस उसे थाने ले गई। पढ़ें पूरी खबर 5: कानपुर में 500 मीटर में तीन जगह सड़क धंसी:कॉमेडियन बोले- शहर की अधिकतर सड़कें खुदी पड़ी हैं, मुख्य मार्ग बंद हुए कानपुर में शायद ही कोई सड़क टूटने या गड्डे से बची होगी। जिसका एक कारण शहर में चल रहे मेट्रो, वाटर लाइन और सीवर लाइन का काम चलने का है। अब लोग टूटी हुई सड़कों पर गिर के चोटिल हो रहे है। इस पर कानपुर के मशहूर कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने तंज कसा। इसके बाद दैनिक भास्कर ने शहर के 5 मुख्य मार्गों की पड़ताल की। कानपुर के मशहूर कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने शहर के ट्रैफिक व्यवस्था और टूटी और खुदी सड़कों पर तंज किया है। शहर में विकास कार्य की वजह से अधिकतर सड़कें खुदी पड़ी हैं। कहीं मेट्रो तो कहीं जल संस्थान की खुदाई हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
6: कानपुर जू में बच्चों को फ्री एंट्री:चिड़ियाघर के 52 साल पूरे होने पर 52 नन्हे सैलानियों के लिए ऑफर शहर की भागदौड़ से दूर, जहां परिंदों की चहचहाहट और बाघों की दहाड़ गूंजती है, वह ‘एलेन फॉरेस्ट’ यानी हमारा कानपुर चिड़ियाघर आज अपनी सुनहरी उम्र के 52वें पड़ाव पर पहुंच गया है। 4 फरवरी 1974 को जब पहली बार इसके दरवाजे आम जनता के लिए खुले थे। तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक ऊदबिलाव से शुरू हुआ यह सफर एक दिन 1240 वन्यजीवों के विशाल परिवार में बदल जाएगा। बुधवार को चिड़ियाघर प्रशासन 52वीं वर्षगांठ को बेहद धूमधाम से मनाएगा जिसको लेकर तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है। पढ़ें पूरी खबर
7: दीपिका का मर्डर करने वाले शोएब ने तीन शादियां कीं:पत्नियों को न्यूड कर पीटता था, इसलिए छोड़ गईं, गला घोंटने से मौत की पुष्टि
पनकी थानाक्षेत्र में फ्लैट में मृत मिली दीपिका का मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी सौरभ उर्फ शोएब पहले भी तीन शादियां कर चुका था, सभी के साथ बेरहमी से पिटाई करता था। जिस कारण तीनों पत्नियां उसे छोड़ कर चली गई थीं। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मां ने फफकते हुए कहा कि–मैने बेटी से पहले मना किया था, उससे शादी मत करो, लेकिन शोएब कहने लगा कि– मैं बच्चों को अपने बेटों की तरह पालूंगा, लेकिन उसने मेरी बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। पढ़ें पूरी खबर
8: कानपुर में बाबू बोला- DIOS ने गालियां दीं, हंगामा:कर्मचारियों ने डीएम से शिकायत की, डीआईओएस बोले- काम न करने पर सिर्फ डांटा था डीआईओएस कार्यालय में मंगलवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। वरिष्ठ सहायक जितेंद्र ने आरोप लगाया कि वह पत्रावली के संबंध में केबिन में गए थे, तभी डीआईओएस संतोष राय ने उनसे गाली गलौज की व जाति सूचक शब्द बोले। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय में जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। फिर सभी कर्मचारी डीएम ऑफिस गए। डीएम को संबोधित शिकायती पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। पढ़ें पूरी खबर
9: डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत:कानपुर में हाईवे की सर्विस रोड पर हुआ हादसा
कानपुर–अलीगढ़ हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की डंपर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चौबेपुर थाना क्षेत्र के तातियागंज इलाके में सर्विस रोड पर हुआ। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बिलहन गांव निवासी 32 वर्षीय रणजीत पुत्र तिलक राज के रूप में हुई है। रणजीत पेशे से ट्रैक्टर चालक था और मंगलवार को बाइक से कानपुर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सर्विस रोड पर विपरीत दिशा में जा रहा था। तभी सामने से आ रहे डंपर को देखकर उसने बाइक कच्चे में उतारी। पढ़ें पूरी खबर 10: सेन में मजदूर का शव संदिग्ध हालत में मिला:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
कानपुर के सेन में एक मजदूर का शव मैदान में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनो ने पुलिस से मजदूर की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय मोहर अली उर्फ भूरा पुत्र मासूम अली प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह मजदूरी करने के लिए निकले थे, देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/uRdCak4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply