हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E6719 में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब विमान के टॉयलेट में एक कागज पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला। इस संदेश की जानकारी मिलते ही पायलट ने बिना देरी किए वाराणसी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। सुरक्षा को देखते हुए विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद जब यात्रियों को फ्लाइट से बाहर निकल गया तो उनके अंदर डर और असमंजस की स्थिति बन गई। वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। विमान के उतरते ही उसे रनवे के पूर्वी हिस्से में स्थित आइसोलेशन बे में ले जाया गया। वहां सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें पहले से मौजूद थीं। सभी यात्रियों को विमान से उतरने के निर्देश दिए गए। 3 फोटो देखिए… एक-एक यात्री और हैंडबैग और लगेज की हुई जांच हैदराबाद के रहने वाले यात्री विजय कुमार ने बताया कि सभी यात्रियों को अपना हैंडबैग लेकर नीचे उतरना पड़ा। इसके बाद डॉग स्क्वायड की मदद से बैगों की जांच की गई और यात्रियों की व्यक्तिगत तलाशी ली गई। उन्होंने कहा- यह उनके जीवन का पहला ऐसा अनुभव था, जब फ्लाइट से उतरने के बाद इस तरह की सुरक्षा जांच का सामना करना पड़ा। विमान में बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे भी सवार थे, जो काफी घबरा गए थे। यात्रियों से लिखवाए गए अक्षर और नंबर मिर्जापुर के विकास जायसवाल ने बताया कि जांच के दौरान यात्रियों से A से Z तक अंग्रेजी के कैपिटल लेटर लिखवाए गए। इसके साथ ही 1 से 10 तक की संख्याएं और साइन भी लिए गए। उन्होंने बताया कि ऐसा क्यों कराया गया इसके बारे में उन्हें अधिकारी नहीं बताएं। बाद में पता चला की फ्लाइट में कोई धमकी भरा पत्र मिला था उसे पर लिखे गए टेक्स्ट से हैंडराइटिंग की मिलान कराई जा रही थी।
https://ift.tt/fEOTHx5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply