महानगर के दीवान बाजार मोहल्ले में सील किए गए एक भवन में अवैध रूप से निर्माण करने का आरोप लगाया गया है। इसी मोहल्ल के रहने वाले सुनील कुशवाहा ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) में शिकायत की है। उनका कहना है कि 20 अगस्त 2025 को ही इस भवन को सील कर दिया गया था लेकिन चोरी-छिपे अभी भी निर्माण जारी है। इस शिकायत ने स्थानीय एई एवं जेई के साथ सुपरवाइजर की सक्रियता पर सवाल खड़े किए हैं।
शिकायकर्ता सुनील कुशवाहा ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह स्थानीय थाने से लेकर GDA, डीएम कार्यालय एवं कमिश्नर कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भवन सील होने के बाद पिछले एकमहीने से अवैध रूप से निर्माण कार्य कराने का सिलसिला जारी है। सुनील का कहना है कि यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। कोर्ट में दूसरा पक्ष भी उपस्थित हो रहा है। अब सीएम के जनता दर्शन में शिकायत की तैयारी
सुनील का कहना है कि भवन सील होने और मामला कोर्ट में लंबित होने के बावजूद नियमों की अनदेखी कर तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सुनील का कहना है कि वह अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता दर्शन में मिलेंगे और इस मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे।
सुनील कुशवाहा ने प्राधिकरण से तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। सील भवन में निर्माण कार्य किए जाने से मोहल्ले के लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
https://ift.tt/GwycXO7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply