DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

काकादेव पुलिस ने चार सटोरियों को किया गिरफ्तार:शेयर मार्केट बाजार पर सट्टा खिलाते थे, 10 के बदले देते थे 90 रुपए

काकादेव थानाक्षेत्र में सट्‌टा खिलाने की जानकारी पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सटोरियों के पास से पर्ची, मोबाइल व कैश पुलिस ने बरामद किए है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों का सिंडीकेट पूरे शहर में फैला हुआ था। स्पेशल आपरेशन ग्रुप के एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि बीते कई दिनों से काकादेव के विजय नगर, शास्त्री नगर और छपेड़ा पुलिया में सेंसेक्स पर आनलाइन सट्टा लगाने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर बुधवार को काकादेव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 25 हजार रुपये नकद और पर्चियां मिली है। आरोपित शेयर मार्केट बाजार पर सट्टा खिलवाते थे। जो सिंगल नंबर आने पर 10 रुपये के 90 रुपये और डबल नंबर आने पर 10 रुपये के 800 रुपये का देने का लालच देते थे। पकड़े गए आरोपियों में वीरू गोस्वामी, उसका साला व दो अन्य आरोपी शामिल हैं।


https://ift.tt/dKSQjZ9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *