DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कांग्रेस सचिव बोले- चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली:राजेश तिवारी ने कहा- भाजपा-संघ के इशारे पर विपक्षी मतदाताओं के नाम काटे जा रहे

जौनपुर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है। तिवारी ने दावा किया कि मतदाता गहन पुनरीक्षण का काम भाजपा और संघ के इशारे पर विपक्षी मतदाताओं के नाम काटने का हथियार बन गया है। राजेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह लोकतंत्र और देश को फिर से गुलामी से बचाने के लिए एक “शीत युद्ध” है। उन्होंने आरोप लगाया कि “शाह और तानाशाह” भारत के संविधान को बदलकर संघ का विधान लागू करना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और निष्ठा के साथ लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया। तिवारी ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर (संभावित मतदाता सूची पुनरीक्षण) फॉर्म भरने में जनता की मदद करने और वोटर लिस्ट पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। राजेश तिवारी ने आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील भी की। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया। सभा को पूर्व विधायक विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, मणीन्द्र मिश्रा, श्रीमती मंजू संत, राजेश राकेश, राजेश दुबे और सत्यवीर सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, लाल प्रकाश पाल, संतोष गिरी, रामचन्द्र पांडेय, रेखा सिंह, इरशाद ख़ान, शिव मिश्रा, रामसिंह बांकुरे, महात्मा शुक्ला, विपिन शर्मा, अरविंद यादव, प्रवेश निषाद, सुबास सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/LJxG412

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *