DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिले जियाउर्रहमान:दिल्ली महारैली में बुलंदशहर से भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रियंका गांधी ने 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ महारैली को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बुलंदशहर कांग्रेस से इस महारैली में अधिकतम संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने प्रियंका गांधी को चरखा और एक पोट्रेट भेंट कर सम्मानित किया। प्रियंका गांधी ने आभार व्यक्त करते हुए बुलंदशहर में संगठन को मजबूत करने के लिए जियाउर्रहमान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने उन्हें इसी तरह मजबूती से काम करते रहने के निर्देश दिए। जियाउर्रहमान एडवोकेट ने प्रियंका गांधी को जनवरी में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए बुलंदशहर आने का निमंत्रण भी दिया। प्रियंका गांधी ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए बुलंदशहर आने का आश्वासन दिया। जियाउर्रहमान ने बताया कि प्रियंका गांधी ने 14 दिसंबर की महारैली में बुलंदशहर से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि जिले से 3000 कांग्रेसी इस महारैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लोग लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए दिल्ली जाने को उत्सुक हैं और उन्होंने जिले के सभी कांग्रेसियों से महारैली में पहुंचने का आह्वान किया। जियाउर्रहमान ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उनके जैसे हजारों मध्यमवर्गीय युवाओं को नेतृत्व देकर नेता बनाया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बुलंदशहर कांग्रेस प्रियंका गांधी के प्रत्येक निर्देश का अक्षरशः पालन करेगी। इस मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, पीसीसी सदस्य अमित जाटव, कुंवर आदिल, हिमाचल गुर्जर, नईम मंसूरी और डॉ. इरफान भी मौजूद थे।


https://ift.tt/tEprFmB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *